पूर्णिया में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प : रस्ते में पानी जमा होने के विवाद में खूब चली ईंट-पत्थर, 7 लोगों जख्मी
पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिलें में मामूली विवाद को लेकर दो गुटों आपस में भीड़ गए। वही यह हिंसक मामला धीरे-धीरे बढ़ता ही चला गया। दरअसल, रास्ते में पानी जमे होने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। वही इस हिंसक मारपीट में दोनों पक्षों को मिलाकर 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का इलाज पूर्णिया के GMCH में चल रहा है। वही यह पूरी घटना शहर के मरंगा थाना क्षेत्र के लालगंज विक्रमपट्टी की सुबह करीब 10 बजे की है। वही इस घटना की जानकारी मिलते ही मरंगा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वही इस हिंसक हमले में घायल हुए नृपेंद्र यादव पक्ष सहित नितेश कुमार यादव और लता देवी शामिल हैं। जबकि, दूसरे पक्ष से प्रदूम कुमार, भोला महलदार, परमेश्वर महलदार, संजो देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बता दे की रास्ते में पानी जमे होने के कारण दोनों पक्षों के विवाद शुरू हुआ। नृपेंद्र यादव और भोला महलदार में आपसी कहासुनी शुरू हुई। जिसके बाद पुराने जमीनी विवाद के खुन्नस में दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे व ईंट पत्थर चलने लगी। वही इस मारपीट में दोनों पक्षों को मिलाकर 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए पूर्णिया के GMCH लाया गया है। जहां इनका इलाज जारी है। वहीं भोला महलदार पक्ष का कहना है कि संजो देवी की बेटी लक्ष्मीको गाली देने लगा जिसके बाद हालात बिगड़े। वही इसका विरोध करने पर नृपेंद्र यादव पक्ष से मारपीट की जाने लगी। जबकि नृपेंद्र यादव पक्ष का कहना है कि आने जाने के मार्ग पर घर का पानी जमा था। इसी का विरोध करने पर भोला महलदार पक्ष के लोग उनसे भिड़ गए।


