November 28, 2026

दोषियों पर कार्रवाई के बजाय कटिहार मामले की लीपापोती में जुटी है नीतीश सरकार : राजू तिवारी

पटना। लोजपा (रा) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कटिहार जिले के बारसोई की घटना को लेकर सरकार पर मामले की लीपापोती का आरोप लगाया है। तिवारी ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चाल चरित्र और चेहरा बारसोई की घटना में पूरी तरह उजागर हो गया है। आगे तिवारी ने कहा की प्रदेश में कानून का राज की जगह पुलिस राज कायम है। सरकार द्वारा लोकतंत्र का लगातार गला घोंटा जा रहा है। प्रदेश में अघोषित अपातकाल लागू है। प्रदेश की जनता द्वारा जब भी अपने अधिकारों की मांग की जाती है। तो उनपर लाठी और गोली चलाने की परम्परा कायम हो गई है। जो नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन है। गौरतलब है कि बीते दिनों कटिहार के बारसोई में पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में 3 स्थानीय लोग गोली के शिकार हुए, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जिसे लेकर पार्टी के प्रदेश कार्यालय पटना में प्रेसवार्ता कर पार्टी ने घटना पर दुख जताया और सरकार से प्रत्येक मृतको के परिजनो को 50-50 लाख मुआवजा देने, मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में बहाल करने की मांग की गई और इस घटना की जांच CBI से कराने की मांग करते हुए इस मामले में संलिप्त सभी दोषी अधिकारियों पर संविधान की धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा चलाते हुए उन पर कठोर से कठोर दंड सुनिश्चित करने की मांग की गई। लेकिन, सरकार र्निदोष लोगों की हत्या पर भी राजनिति से बाज नहीं आती इस घटना में सभी दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के बजाय मामले की लीपापोती में जुट गई है। जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

You may have missed