पटना में बीच सडक पर छेड़खानी का वीडियो वायरल : 3 मनचलों ने महिला को गोद में उठाने का किया प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र स्थित दीघा आशियाना रोड पर 3 मनचलों ने तीस साल की एक महिला के साथ बीच सड़क पर छेड़खानी करने का प्रयास किया, जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा हैं। जानकारी के अनुसार, उन 3 मनचलों ने उस उसे गोद में उठाने की कोशिश की जिसके बाद लड़की ने शोर मचाना शुरू किया। तब जाकर वहां लोगों की भीड़ जमा हुई। वही वहां मौजूद लोगों इस पूरी घटना का वीडियो बना किया जो अब सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा हैं। बताया जा रहा हैं की यह घटना बीते सोमवार के देर रात की हैं, जबकि इस घटना का विडियो 2 दिनों से इंटरनेट पर वायरल हो रहा हैं। वही घटना के संबध में बताया जा रहा हैं की रात में जा रही महिला के साथ दीघा आशियाना रोड पर छेड़खानी करने का प्रयास किया।

वही अब इस मामले के सामने आने के बाद राजीव नगर थाने की गश्ती पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपितों की पहचान रोहित कुमार, जितेंद्र कुमार और रंजन कुमार के रूप में हुई है। तीनों रूपसपुर थाना क्षेत्र के महुआबाग के रहने वाले हैं। इस संबध में थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों को जेल भेज दिया गया घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है। महिला दाई का काम करती है। बीच सड़क पर लोग गंदी हरकत करने लगे तो महिला ने शोर मचाया। जिसके बाद सभी की गिरफ्तारी हुई। तीनों लोग निजी वाहन चालक हैं।

About Post Author

You may have missed