February 28, 2026

नवादा में युवक ने नाबालिग का दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, कई महीनों तक करता रहा रेप

demo pic

  • गर्भवती होने पर खिलाई दवाई, 3 महीने बाद महिला थाना में पीड़िता ने लगाई गुहार

नवादा। बिहार के नवादा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग से दुष्कर्म कर बदमाशों ने वीडियो बना लिया। घटना पकरीबरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। अब पीड़िता महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रही है। वीडियो बनाने के बाद आरोपी ने उसे वायरल करने की धमकी देकर नाबालिक से कई बार दुष्कर्म किया है। कई बार रेप किए जाने के बाद पीड़िता गर्भवती भी हुई, लेकिन उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। हैरानी की बात तो यह है कि इस दुष्कर्म की घटना को पड़ोस के ही एक युवक ने अंजाम दिया है। तंग आकर लड़की अब महिला थाने पहुंची है और न्याय की लगातार गुहार लगा रही है।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता का कहना है कि 3 महीना पहले पड़ोस की भाभी ने किसी काम से लड़की को अपने घर बुलाया था। इसी बीच उनके चचेरे देवर केदार भगत के बेटे सुभाष कुमार ने लड़की का रेप किया और उसका वीडियो भी बना लिया। उसके बाद से वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर युवक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच वह गर्भवती भी हो गई। जिसके बाद 3 सितंबर को लड़की को दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। तब लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। लोक-लाज के डर से परिजनों ने इस बात को दबाए रखा। जिससे आरोपी का मनोबल और बढ़ गया। वही जब आरोपी वीडियो वायरल कर देने की बात कहकर लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। जिसके बाद लड़की महिला थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल महिला थाना पुलिस लड़की के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया है।

You may have missed