उपराष्ट्रपति बिहार दौरे के बाद दिल्ली रवाना, पटना हवाई अड्डे पर दी गई विदाई
पटना। देश के उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू दो दिवसीय बिहार दौरे के बाद एयर इंडिया के विमान से पटना से दिल्ली रवाना हो गए। उपराष्ट्रपति को पटना हवाई अड्डा पर राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विदाई दी तथा उनके सुखद यात्रा की कामना की।
हवाई अड्डे पर उपराष्ट्रपति श्री नायडू को बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरी, सुनील कुमार, जिवेश कुमार, संतोष कुमार सुमन, मेयर सीता साहू, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय संजय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, आयुक्त पटना प्रमंडल संजय कुमार अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज संजय सिंह, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह एवं एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने भी उन्हें विदाई दी।


