February 18, 2026

PATNA : DG शोभा अहोटकर के विवाद के बीच IG विकास वैभव का तबादला, राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी जानकरी

पटना। IG विकास वैभव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। होमगार्ड DG शोभा अहोटकर और IG विकास वैभव के बीच चल रहे विवाद के बाद नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बता दे की नीतीश सरकार ने विकास वैभव का तबादला किया है। अब उन्हें पटना पुलिस मुख्यालय बुला लिया गया है। बता दे की DG शोभा अहोटकर से विवाद के बाद 2003 बैच के IPS अधिकारी विकास वैभव को गृह रक्षा वाहिनी के पुलिस महानिदेशक के पद से हटा दिया गया है। विकास वैभव का तबादला पुलिस मुख्यालय किया गया है। IPS अधिकारी विकास वैभव ने DG शोभा अहोटकर से जान का खतरा बताते हुए हटाने की मांग की थी। वही इसके बाद गृह विभाग ने उन्हें होमगार्ड IG के पद से हटा दिया है। वहीं DG से परेशान DIG विनोद कुमार को भी वहां से हटाया गया है। 2009 बैच के IPS अधिकारी विनोद कुमार को भी पटना पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है।

You may have missed