बिहार के इन जिलों के पानी में मिला यूरेनियम, बढ़ा कैंसर एवं किडनी के रोगों का खतरा

बिहार । बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। यह खबर पेयजल संकट से जुडी हुई हैं। दरसल, बिहार के छह जिलों के पानी में यूरेनियम की मात्रा में वृद्धि की खबर मिल रहा हैं। बताया जा रहा हैं की यह मानक से दोगुना से ज्यादा मिली है, जो मानव जीवन के लिए खतरनाक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पानी में यूरेनियम की मात्रा 30 माइक्रोग्राम या उससे कम होनी चाहिए, पर बिहार के कुछ जिलों में 85 माइक्रो ग्राम प्रति लीटर मिली है। बता दे की यूरेनियम की मात्रा अधिक रहने पर शरीर में कैंसर एवं किडनी की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।

जानकारी के अनुसार,  बिहार में पहली बार प्रदेश के पानी में यूरेनियम मिला है। यह यूरेनियम पटना, नालंदा, नवादा, सारण, सिवान एवं गोपालगंज में मिला है। जो की बड़े संकट की बात हैं। हालाकि, इस पर अभी अध्ययन किया जा रहा है। इस संबध में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के अध्यक्ष डा. अशोक कुमार घोष का कहना है कि अब तक बिहार के पानी में आर्सेनिक की मात्रा मिलती थी, लेकिन पहली बार प्रदेश के पानी में यूरेनियम मिला है।

About Post Author

You may have missed