पटना में पार्टी के एकाउन्ट सील होने पर कांग्रेस का हल्लाबोल

  • शकील अहमद खान के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ बिहार कांग्रेस का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

पटना। केन्द्र की भाजपा सरकार के द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एकाउन्ट सील किये जाने के बाद कांग्रेसियों का गुस्सा फूट पड़ा। इसकी बानगी सोमवार को राजधानी पटना के इनकम टैक्स गोलम्बर पर देखने को मिला। सैंकड़ों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता पार्टी का झण्डा उठाये मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया एवं जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा. शकील अहमद खान ने की। इस अवसर पर अपने संदेश में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार प्रजातंत्र को नष्ट करना चाहती है। वह नहीं चाहती कि देश में विपक्ष रहे ताकि उसकी करतूतों का पर्दाफाश हो। कांग्रेस ईडी, इनकम टैक्स या सीबीआई से डरने वाली नहीं है। यह संघर्ष के लिए पैदा हुई पार्टी है और उसको दबाना मोदी के लिए मुमकीन नहीं। इस अवसर पर शकील अहमद खान ने कहा कि भाजपा सरकार जमहूरियत के वसूलों के खिलाफ है। और विरोध विहीन शासन प्रणाली में विश्वास करने वाली विचारधारा है जो नफरत की भावना के आसरे चलती है। कांग्रेसजनों ने शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया एवं जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि पार्टी का एकाउन्ट तीन रोज पहले इनकम टैक्स के द्वारा सील कर दी गई थी जिसपर कांग्रेस में व्यापक रोष फैल गया। इसी के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय स्तर पर धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा कि चुनावी वर्ष है। पार्टी को कई सारे कार्यक्रम करने हैं। लेकिन जनता के बीच में पार्टी अपने कार्यक्रम के माध्यम से नहीं पहुंच सके, इसके लिए साजिश के तहत भाजपा और मोदी सरकार ने कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता फ्रीज करा दिया है। राजेश राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार अपने पूंजीपति मित्रों को बढ़ावा देने के लिए ‘तुम मुझे चंदा दो, मैं तुम्हें धंधा दूंगा’ का स्कीम लेकर आई है। नया कानून लाया गया ताकि राजनीतिक पार्टी को चुनावी चंदा कोई भी कितनी बड़ी राशि दे दे, इसकी गोपनीयता रखी जाएगी। जिसका कांग्रेस ने शुरू से विरोध किया था और अब सर्वोच्च न्यायालय ने उस कानून को रद्द कर दिया है। वही इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने कहा की कांग्रेस ने शुरू से इस कानून का विरोध किया था। अब जब न्यायालय ने इसे रद्द कर दिया है, तो इसके खुन्नस में और कांग्रेस पार्टी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भाजपा ने कांग्रेस पार्टी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है। बावजूद इसके हम लोग जनता के बीच में जाएंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता, भाजपा को सबक सिखाएगी। राजधानी पटना में इस विरोध प्रदर्शन के अवसर पर कांग्रेस के कई नेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की इनमें कौकब कादरी, कृपानाथ पाठक, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, निर्मल वर्मा, राज कुमार राजन, राजेश राठौड़, आलोक हर्ष, नागेन्द्र कुमार विकल, आनन्द माधव, शिव प्रकाश गरीब दास, डा. संजय यादव, शरवत जहां फातिमा, डा0 विनोद शर्मा, मिन्नत रहमानी, कुमार आशीष, रीता सिंह, सुधा मिश्रा, असफर अहमद, दुर्गा प्रसाद, शशिकांत तिवारी, रामायण प्रसाद यादव, वैद्यनाथ शर्मा, उदय शंकर पटेल, राजेश मिश्रा, सुमन कुमार मल्लिक, शंकर स्वरूप, अविनाश कुमार, मिहिर झा, गुरूदयाल सिंह, सत्येन्द्र कुमार सिंह, गुरजीत सिंह, कुन्दन गुप्ता, नवनीत जयपुरियार, खुशबू कुमारी, रवि गोल्डन, अरूणा सिंह, निधि पाण्डेय, वसी अख्तर, विशाल झा, रामनरेश चैधरी, प्रदुम्न यादव, सुनील कुमार सिंह, अनिता कुमारी, सुदय शर्मा, सौरभ सिन्हा, राम सागर पाण्डे, विमल झा, नीतू निषाद, मृणाल अनामय, अविनाश शर्मा, विमलेश तिवारी, मुन्द्रिका यादव, अरविन्द चैधरी, मिथिलेश शर्मा मधुकर, पूनम यादव, रामाशंकर पाण्डेय, गोरख नाथ, मुद्रिका यादव, अहमद रजा, चितरंजन सिंह, सज्जन जी, प्रदुमन राय, सुन्दर सहनी, धनन्जय मधु, नवीन अख्तर अंसारी, अफरोज खान, मो कामरान, वसीम अहमद शामिल हुए।

About Post Author

You may have missed