September 17, 2025

सहरसा : गर्भवती महिला मौत से अस्पताल में परिजनों का हंगामा, कर्मियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

सहरसा, बिहार। सहरसा बिहार के सहरसा जिले में कोसी इलाके का पीएमसीएच कहे जाने वाले सदर अस्पताल में ईलाज के दौरान एक गर्भवती महिला की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इधर हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई है। परिजनों का आरोप है कि बीते कल पेसेंट सुनीता देवी को डिलीवरी के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद अस्पताल कर्मियों द्वारा बाहर से अल्ट्रासाउंड कर लाने को कहा गया। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट लाने के बाद पेसेंट का ऑपरेशन किया गया। पेसेंट ने एक बच्ची को जन्म दिया।

वही परिजनों ने कहा की अस्पताल के कर्मियों ने लापरवाही बरतते हुए सिजेरियन पेसेंट को जरनल वार्ड में भर्ती कर दिया। जिसके बाद पेसेंट के पेट मे अचानक दर्द करने लगा। बार बार अस्पताल कर्मियों को शिकायत की गई, लेकिन कोई देखने नही आया इस बीच पेसेंट दर्द से तड़प-तड़प कर मर गई। सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रहने के बावजूद पेसेंट को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने को क्यों कहा गया। बार बार पेसेंट के परिजन कर्मियों को इलाज के लिए गुहार लगाते रहे लेकिन कोई भी देखने तक नही आया। सदर अस्पताल में इस तरह की घटना अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर करती है।

You may have missed