November 17, 2025

जमुई में अपराधियों ने उपमुखिया की बेटी को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जमुई। बिहार के जमुई जिलें के नगर थाना क्षेत्र के आमीन गांव में चुनावी रंजिश में उपमुखिया की बेटी को गोली मारी गयी है। जानकारी के अनुसार, गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसके बाद आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बतायी जा रही है। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना का कारण चुनावी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

You may have missed