फतुहा गौरवान्वित : बिहार खेल सम्मान से सम्मानित हुई उन्नति राज

फतुहा। रविवार को पटना में एक समारोह के दौरान बिहार खेल सम्मान-2021 से फतुहा की एक बेटी को सम्मानित किया गया है। उक्त समारोह में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के द्वारा सम्मान दिया गया। फतुहा की बेटी उन्नति राज बांकीपुर गोरख निवासी सुनील कुमार की पुत्री है। उसे यह सम्मान खेल को बढ़ावा देने में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है। गौरवान्वित पिता सुनील कुमार की माने तो उन्नति राज बचपन से ही खेलकूद में रुचि रखती थी तथा दूसरे को भी खेलकूद में कैरियर बनाने के लिए प्रेरित करती थी। उन्नति को यह सम्मान मिलते ही बधाईयों का तांता लगा हुआ है। समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों ने फतुहा का नाम रौशन करने के लिए उन्नति को बधाई दी है तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

About Post Author

You may have missed