भोजपुर में अज्ञात वाहन ने युवक कुचला, मौके पर गई जान

बिहार। भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के इसाढ़ी-हरदिया मुख्य मार्ग पर हरदिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक युवक को रौंद दिया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरातफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी स्व। रजिन्द्र राम का 22 वर्षीय पुत्र कमलेश राम है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह बुधवार की सुबह पैदल किसी काम से इसाढ़ी बाजार जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां से गुजर रहे स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजन एवं स्थानीय थाना को दी।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन परिजन लिखित आवेदन देकर पोस्टमार्टम कराने से साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद परिजन अपनी स्वेच्छा से शव का बिना पोस्टमार्टम कराये ही उसका दाह संस्कार कर दिया। बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के परिवार में मां यशोदा कुंवर एवं तीन भाई है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटित घटना के बाद मृतक की मां यशोदा कुंवर एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

 

You may have missed