गोपालगंज में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर युवक की गोली मार कर हत्या कर दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गए। घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के गोरूप समइल गांव की है। जहाँ 25 बर्षीय युवक बरुन तिवारी अपने घर मे सोया था। तभी अज्ञात अपराधी आये व युवक को गोली मार दी और फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि परसो मृतक का जन्मदिन था। उसने जन्मदिन मनाया।

वही गुरुवार की रात घर में सोया था। तभी बदमाशों ने आकर गोली मार दी। वहीं घटना की सूचना पर पहुँची मीरगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही। युवक को क्यों और किसने मारा होगा इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

You may have missed