February 18, 2026

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने दी संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओम प्रकाश गर्ग को दी श्रद्धांजलि, कहा-सारा जीवन राष्ट्र–समाज के लिए रहा समर्पित

पटना।  केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने रविवार को पटना आइजीआइएमएस पहुँच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक ओम प्रकाश गर्ग के पार्थिव शरीर को नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन की खबर मिलते ही वे दिल्ली का कार्यक्रम रद्द कर पटना पहुँचे। एयरपोर्ट से सीधे आइजीआइएमएस पहुँचे। उनके पार्थिव शरीर का दर्शन किए। युवा भाजपा नेता अर्जित चौबे व वहां उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किए।

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा कि उनसे 1968 से संबंध था। वे पितातुल्य थे। मैं निरन्तर उनके स्वास्थ्य का हालचाल ले रहा था। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सारा जीवन समाज को समर्पित रहा। जेपी आंदोलन में उनकी अतुलनीय भूमिका रही। अदभुत संगठनकर्ता थे।  मृत्यु उपरांत अपना देहदान करनेवाले स्व गर्ग के व्यक्तित्व और कृतित्व की कोई तुलना नहीं हो सकती है। ऐसे दधिची महापुरुष जो अपने जाने के बाद भी अपना सम्पूर्ण अंग समाज के लिए दान कर दें, आज कम मिलते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनसे जुड़े सभी व्यक्तियों,परिजनों और शुभचिंतकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

You may have missed