December 8, 2025

पटना में गड्ढे में डूबकर दो वर्षीय मासूम की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

पटना। राजधानी पटना से सटे बिहटा में एक बच्चे के गड्डे में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद भारी बवाल देखने को मिला। आक्रोशित लोगों ने बच्चे के शव को सड़क पर रखकर अगजनी कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना बिहटा थानाक्षेत्र के पैनाल गांव की है। मृतक की पहचान पैनाल गांव निवासी नूनू यादव के दो वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। रविवार की देर शाम पानी से भरे गड्ढे में डूबकर मासूम बच्चे की मौत गयी। घटना के बाद परिजनो में कोहराम मच गया। वहीं आसपास के लोग आक्रोशित होकर बिहटा-खगौल शिवाला मुख्य मार्ग पर शव को रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।
पानी भरे गड्ढे से शव बरामद
आक्रोशितों ने गड्डा खोदने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी कर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। वहीं, पीड़ित परिवार को दस लाख रूपये मुआवजा देने की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर पंहुची बिहटा पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह से लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। बताया जाता है कि पैनाल गांव निवासी एक डेरी संचालक ने गोबर को इकठ्ठा करने और गांव का नाली का पानी गिरने के लिए गड्डा खोदा था। बारिस तेज होने के कारण गड्ढा में पानी जमा हो गया। रविवार की शाम दो वर्षीय मासूम खेलते-खेलते फिसल कर गड्ढा में गिर गया। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने जब बच्चे की खोजबीन शुरू की तो गड्ढ़े से शव बरामद हुआ।

You may have missed