February 11, 2026

पटना में रेल पुलिस ने दो मानव तस्करों को दबोचा, युवतियों को प्रलोभन देकर बनाते थे शिकार

पटना। राजधानी पटना में रेल पुलिस ने जबरन शादी कराने वाले मानव तस्कर गैंग के अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि यह गिरोह भोली भाली युवतियों को प्रलोभन देकर अपना शिकार बनाते थे। वहीं इस मामले की सूचना मिलने पर रेल पुलिस ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए रेल एसपी अमरितेंदु शेखर ठाकुर ने बताया है कि भोली भाली महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय मानव तस्कर गैंग के सदस्य प्रलोभन देकर अपना शिकार बनाते थे। जिसकी सुचना पर पटना रेल पुलिस ने कार्रवाई की है। रेल एसपी ने कहा कि बीते 22 मई को एक जमुई की शादीशुदा महिला अपने तीन साल की बेटी के साथ घर से झगड़ा कर पटना जंक्शन पहुंची थी। जहां उसकी मुलाकात बिहार के मानव तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह के गैंग के सदस्य राजेश और दीपक से हुई। आरोपियों ने महिला को अपने झांसे में लेते हुए उसे बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गए। इसी बीच तस्करों ने एमपी के तस्करों से संपर्क साध महिला का सौदा 2 लाख 27 हजार में कर दिया। रुपए की अदायगी के बाद एमपी के मानव तस्कर कारू लाल धनगर और राजेंद्र पटीदार गया पहुंचे।

वही होटल के कमरे में महिला के मांग में जबरन कारु लाल धनगर ने सिंदूर भर शादी रचा ली। वहीं रेल पुलिस ने गुप्त सुचना पर पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 4 /5 से महिला को बरमाद किया। बताया जा रहा कि पुलिस को देख दोनों तस्कर भागने लगे थे। जिसके बाद रेल पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में कालू लाल धनगर और राजेंद्र पाटीदार ने अपना जुर्म स्वीकार कर मानव तस्कर गैंग के सदस्यों की पूरी जानकारी दी है। कारू लाल धनगर पूर्व से शादीशुदा है। वहीं शादीशुदा महिला से जबरन शादी करने मामले में कार्रवाई जारी है। फिलहाल रेल पुलिस ने महिला के मेडिकल जांच की बात कही है। रेल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

You may have missed