बिहार के रोहतास में दो ऑटो में हुई टक्कर, 12 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

रोहतास, बिहार। बिहार के रोहतास जिले से सड़क दुर्घटना के होने की खबर सामने आई है। जानकारी के के अनुसार बिहार के रोहतास जिले में दो ऑटो ने एक-दूसरे को टक्कर मार दी जिसके बाद ऑटो में बैठे 12 यात्री घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से जल्दी से उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि 12 लोगों के घायल होने की खबर है जिसमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दो ऑटो पर सवार लोग शादी समारोह से संझौली थाना क्षेत्र के समहुता ग्राम लौट रहे थे। इसी बीच सासाराम बिक्रमगंज मार्ग के बाड़ी पुलिया के पास विपरीत गति से आ रही ऑटो ने बिक्रमगंज से लौट रही ऑटो में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में बैठे एक दर्जन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों में समहुता के संजय सिंह (40), सुरेंद्र सिंह (45), रितेश कुमार (16), बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के बसगीतिया के धर्मेंद्र कुमार सिंह और पिरो थाना क्षेत्र के पसौरा टोला के 60 वर्षीय कामता सिंह, 30 वर्षीय रिंकू देवी शामिल हैं।

You may have missed