February 16, 2026

PATNA : शराबी बाप की करतूत से परेशान बेटी ने दीघा थाने में की शिकायत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटना। राजधानी पटना में लगातार शराबी और शराब तस्‍कर लगातार ही पकड़े जा रहे हैं। इस बार अपने शराबी बाप की करतूत से परेशान एक लड़की ने उसे जेल भिजवा दिया है। मामला पटना का ही है। इस पूरे मामले में लड़की की हिम्‍मत की लोग तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि पटना में ऐसे मामले पहले भी आ चुके हैं, जब परिवार के ही लोगों ने किसी शराबी को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके पूर्व भी बेटी अपने पिता के खिलाफ थाने में फोन कर शिकायत करने की बात कहती थी, लेकिन मां के मना करने पर ऐसा नहीं करती थी। मंगलवार की रात मां की पिटाई किए जाने पर दीघा थाने को फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित पिता की ब्रेथ एनलाइजर से जांच कराई जिसमें उसके शराब पीने की पुष्टि हो गई। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

दीघा थाना क्षेत्र का है मामला

दीघा थाना क्षेत्र के गेट नंबर 66 में शराबी पिता ने मां की पिटाई कर दी तो बेटी ने पुलिस को घर बुला लिया। पुलिस आरोपित प्रवीण को गिरफ्तार कर थाने ले आई। प्रवीण पर आरोप है कि वह अक्सर शराब पीकर घर आता था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। बेटी ने कई बार पिता को समझाने का प्रयास किया। लेकिन पिता पर कोई असर नहीं हुआ।

You may have missed