बिहार में 1 से 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराने जुटेगा : संजय जायसवाल

पटना। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार की राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि BJP पुरे बिहार में 1 अगस्त से 15 अगस्त हर घर पर तिरंगा फहराने की कोशिशों में जुट गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह जो निर्देश नेताओं को देकर गए हैं। बताते चले की जिन्हें पूरा करने के लिए प्रदेश BJP तैयारियों में जुट गई हैं। वही प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी है। बिहार में BJP अब 1 अगस्त से 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस तक हर घर तिरंगा फहराने के लिए जुटेगी। झंडा फहराने का टास्क अमित शाह और जेपी नड्डा की संयुक्त बैठक में दिया गया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सोमवार को पटना में प्रेस कान्फ्रेंस की। जहां उन्होंने बिहार में BJP के चार दिवसीय कार्यक्रम को एतिहासिक बताते हुए, इसे सफल बनाने के लिए बिहार के भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि जो टास्क भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह की ओर से जो कहा गया है। जिसे पूरा करने के लिए पार्टी नेता और कार्यकर्ता तैयारी कर रहे हैं। बताते चले की रविवार को राजधानी पटना में गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि 13, 14, 15 अगस्त को देश के सभी घरों में तिरंगा फहराया जाएगा। जिसकी शुरुआत 9 अगस्त से ही हो जाएगी। 9 से 12 अगस्त तक बीजेपी के कार्यकर्ता लोगों को इसके लिए प्रेरित करेंगे।

You may have missed