PATNA : समाजसेवी के श्राद्धकर्म में पहुंचे लोगो ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
बिहटा। विष्णुपुरा गांव में 95 वर्षीय समाजसेवी सुरेश सिंह के श्राद्धकर्म में पहुंचे प्रबुद्ध लोगो ने पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. समाजसेवी मिथिलेश सिंह ने कहा की उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही गांव के लोग उनके घर पर उमड़ पड़े और पूरे गांव में एक गहरी उदासी छा गई। सुरेश सिंह ने अपनी ज़िन्दगी में समाज की भलाई के लिए कई अहम कार्य किए थे, जिसके कारण वे समाज में एक आदरणीय व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। सुरेश सिंह ने 1992 में भारतीय डाक सेवा से अपनी लंबी सेवा पूरी की और उसके बाद से वे अपने गाँव और आसपास के क्षेत्रों में समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हो गए। डाक विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद, उन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया था। उनकी सेवाओं और सामाजिक कार्यों के कारण वे पूरे पंचायत में अत्यधिक सम्मानित थे। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके घर पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। गांव के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी लोग उनके प्रति सम्मान प्रकट करने आए। उनकी सादगी, समाज के प्रति समर्पण और दूसरों के लिए मददगार रवैये के कारण प्रेरणास्रोत थे। मौके पर NDRF कमांडेंट,सुनील सिंह सीटीआई कमांडेंट डॉ अशोक कुमार,दानापुर डीएसपी पंकज कुमार मिश्रा,बिहटा थाना अध्यक्ष राजकुमार पांडे,नेउरा थाना अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे,बिहटा आईआईटी प्रोफेसर कृपा शंकर सिंह, पुत्र अरविंद सिंह अनिल सिंह द्वारा उनके पोता अनुराग कुमार मयंक सिंह आशीष कुमार आदर्श कुमार सहित कई लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।


