बिहार के वैशाली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, दुर्घटना में पटना के SI की गई जान

demo pic

वैशाली, बिहार । वैशाली में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में दारोगा की मौत हो गई। जहाँ घटना के बाद से पुलिस महकमे में सन्नाटा पसरा हुआ है वही घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, इस घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने उनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना वैशाली जिले के सराय के मंसूरपुर गांव के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर-हाजीपुर 4 लेने सड़क पर बाइक सवार दारोगा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृत दारोगा की पहचान सब इंस्पेक्टर सबीर आलम खान के रूप में की गई है। बता दे कि SI सबीर आलम खान पटना जिला बल में थे। वह बिहार के दरभंगा के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों ने जब इसकी जानकारी थाना को दी तो हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वही घटना के बाद पुलिस वालों ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

You may have missed