सीवान में पति ने ट्रांसजेंडर पत्नी को चाकू मारकर किया घायल, लोगों के घर जाकर नाचने-गाने से नाराज़ होकर उठाया कदम 

सीवान। बिहार के सीवान जिलें में पति ने ट्रांसजेंडर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी उसके मना करने के बाद भी दूसरों के घर को बधाई गाने गई थी। इसी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पति (22) ने पहले मारपीट की। मन नहीं भरा तो पत्नी (20) के पेट में चाकू से तीन बार हमला कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। सोमवार को पुलिस ने पति आनंद कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना महराजगंज थाना क्षेत्र की है। दरअसल, करीब तीन साल पहले 2019 में आनंद कुमार छपरा के जनता बाजार में नाच पार्टी चलता था। उसी दौरान छपरा के सेमरिया निवासी रिया राज के ऊपर आनंद का दिल आ गया था। बाद में दोनों ने कोर्ट में एक दूसरे की सहमति से शादी कर ली थी। रेलवे स्टेशन के पास ही एक किराए के घर में ये दोनों रहते थे। धीरे-धीरे आनंद और उसकी ट्रांसजेंडर पत्नी रिया राज के बीच मन-मुटाव रहने लगा था। रिया राज अपने अन्य साथियों के साथ बधाई गाने के लिए जाती थी। जो उसके पति आनंद को पसंद नहीं था। वह बार-बार मना करता था। आनंद इन सभी से उसको पीछा छुड़वाने के लिए उसे लेकर दिल्ली भी गया था, जहां वहां उसका मन नहीं लगा और वह वहां से यहां गांव भाग आई थी।

About Post Author

You may have missed