February 18, 2026

मधुबनी में कार के नहर में गिरने से दर्दनाक हादसा, तीन की मौत

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के खैरीबांका के पास देर रात तेज रफ्तार चार चक्का वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, वाहन में सवार एक महिला सहित दो व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब पति अपने पत्नी को मायके से लेकर चार चक्का वाहन से सुसराल जा रहा था। इसी दौरान खैरीबांका के पास वाहन तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित हो गई और नहर में जा गिरी। वही इस घटना में वाहन पर सवार पति-पत्नी और वाहन चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आस-पास के लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। वहीं इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। वहीं नहर में गिरे वाहन को बाहर निकाला गया। वाहन में बैठे तीनों मृतक को बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों मृतक की पहचान बिस्फी निवासी राज कुमार यादव उम्र 25 वर्ष, मृतका रूबी कुमारी उम्र 22 वर्ष, तीसरे मृतक विकास कुमार यादव उम्र 27 वर्ष के रूप में की गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed