पटना जंक्शन को बम से उड़ाने की सुचन से हडकंप : स्टेशन परिसर छावनी में तबदील, बम स्क्वायड टीम ने चलाया सर्चा अभियान
पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पटना जंक्शन पर बम की अफवाह के बाद हड़कंप मच गया है। वही बम की सूचना पाकर मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे है व स्टेशन परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पटना जंक्शन के स्टेशन मैनेजर को किसी शख्स ने फोन कर बम की जानकारी दी थी। जिसके बाद स्टेशन मैनेजर ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। स्टेशन पर बम की अफवाह के बाद रेल पुलिस व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वही आनन-फानन में रेल पुलिस के बड़े अधिकारी पटना जंक्शन पहुंचे हैं। वही इसके साथ ही साथ डॉग व बम स्क्वायड की टीम पटना जक्शन पहुंच गई है व पूरे स्टेशन परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सभी प्लेटफार्म पर GRP की टीम एक्टिव हो गई है और चप्पे-चप्पे की चलाशी ले रही है।


