बिहार में 18 अक्टूबर से होगा कोरोना वैक्सीनेशन का महासर्वे, घर-घर जाकर आशा कार्यकर्ता लेगीं वैक्सीन की जानकारी
पटना, बिहार। बिहार स्वास्थ्य विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीनेशन का महासर्वे कराने जा रहा है। जिसके बाद हर मतदाता के वैक्सीनेशन की स्थिति का पता लगाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक बिहार में इसकी शरुआत आगामी 18 अक्टूबर से होगा। इस महासर्वे में आशा और ANM के साथ पूरी टीम लगाई जाएगी, जो जमीनी स्तर पर लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीनेशन की पूरी पड़ताल करेगी, जिसके बाद बिहार सरकार को सही जानकारी मिल जाएगी।

इस अभियान में विशेष रूप से आशा को अहम जिम्मेदारी दी गई है। जिसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है कि कैसे मतदाताओं को ट्रैक करना है और उनसे किन-किन बिंदु पर सवाल कर वोटर लिस्ट के हिसाब से अपडेट करना है। बता दे कि वैक्सीनेशन का सर्वे वार्ड के हिसाब से कराया जाएगा। आशा को वार्ड के हिसाब से सूची दी जाएगी।
वही इस संबध में पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की इसके लिए ‘ट्रेनिंग दी जा रही है। एक वार्ड में 3 आशाओं को लगाया जाएगा। वही इस अभियान में ANM को नोडल बनाया जाएगा और फिर आशा को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। लिस्ट सभी आशा को दे दी जाएगी। इस लिस्ट से ही वह वार्ड में जाकर लोगों की पूरी जानकारी जुटाएंगी।

