February 22, 2026

PATNA : महिला के हाथ पैर बांध घर में चोरी, सोने व चांदी के जेवरात लेकर अपराधी फरार

पटना। राजधानी के पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र अंतर्गत नुरलीगंज इलाके में गुरुवार की आधी रात चोरी की घटना हुई। बता दे की चोरों के एक गिरोह ने घर में घुसकर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकरी के अनुसार, चोरों ने घर में सो रही एक महिला की हाथ पैर बांधकर उन्हें शोर मचाने से मना कर दिया। डर और भय से कांप रही महिला चुपचाप चोरों के इस करतूत को अपनी आंखों से देखते रही। वही चोरों ने महिला के हाथ पैर बांधकर घर में रखे गए सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर आराम से फरार हो गए। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घटना की जानकारी मालसलामी थाना में दी गई। वही सूचना मिलते ही मालसलामी थाना के प्रभारी प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है। वही इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नूरदी गंज इलाके में ध्रुव नारायण जैसवाल के परिवार के सदस्य मुंडन संस्कार के लिए देवघर गए थे। इसी क्रम में गुरुवार की आधी रात को पीछे के दरवाजे से चोरों का एक गिरोह घर में घुस आया। बताया जा रहा हैं कि घर में वीणा देवी सो रही थी। इस क्रम में चोरों ने वीना देवी के हाथ पैर बांध दिए और घर में रखे गए कान नाक सहित कई जेवरात चोरी कर आराम से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मालसलामी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के CCTV कैमरा को भी खंगालने में जुट गई है।

You may have missed