पटना में लूटपाट करने वाला निकला CA का छात्र, हथियार के बाल पर लूटी थी स्कूटी

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से है। पटना पुलिस ने लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी में सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल, बता दे की बीते 12 जून को गोपालपुर थाना क्षेत्र से लूट मामले में पुलिस की गिरफ्तारी में आए बदमाश के बारे में पता चला कि वह CA की तैयारी कर रहा था। सदर SP काम्या मिश्रा ने बताया कि CA की तैयारी करने वाला राजन सहित एक संजय कुमार उर्फ़ गब्बर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। SP काम्या मिश्रा के अनुसार, 12 जून एक व्यक्ति अपनी स्कूटी से रैपीडो का काम खत्म करने के बाद जा रहा था। इसी दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र के पास 3 बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसी संबंध में 2 आरोपित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वही इन गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट की स्कूटी व 3 चोरी के मोबाईल को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आया एक बदमाश राजन CA की तैयारी करने वाला छात्र है। पुलिस ने बताया की शॉर्टकट से रूपए कमाने को लेकर राजन ने अपराध का रास्ता चुना होगा। वहीं, लूट की घटना में शामिल तीसरा अपराधी फरार है। इसकी गिरफ़्तारी लिए प्रयास जारी है।

You may have missed