August 28, 2026

पटनावासियों ने एक हफ्ते में भरा 83 लाख का चालान : वाहन चालक संभले, ट्रैफिक नियम तोड़े तो देना पड़ा जुर्माना

पटना। अगर आपके पास गाड़ी है तो यह खबर आपके लिए काफी अहम है। बता दे की पटना में ट्रैफिक यातायत नियमों का अवहेलना करने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। स्मार्ट सिटी द्वारा संचालित ICCC के कैमरों से ट्रैफिक नियमों को तोड़ने वाले लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। वही उनका ऑनलाइन चालान काटा जा रहा है। बस जुलाई महीने में पहले 6 दिन 83,87,000 रूपए का चालान काटा गया है।
नो हेलमेट वालों का कटा अधिक चालान
अगर आप गाड़ी लेकर रोड पर निकल रहे है तो आपको इन ट्रैफिक नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बता देकी नो हेलमेट, रॉन्ग वे, ट्रिपल राइडिंग, रेड लाइट क्रासिंग और हाई स्पीड को मिलाकर जुलाई महीने में पहले 6 दिनों में कुल 45,139 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है, जिसमें से कुल 8,369 चालान को पुलिस द्वारा वेरिफाई किया गया है। सबसे ज़्यादा चालान नो हेलमेट वाले लोगों का कटा है। वही बिना हेलमेट वाले कुल 33,161 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है। इसमें से कुल 8,236 चालान को पुलिस की ओर से वेरिफाई किया गया है। इसके बाद रेड लाइट क्रासिंग, रॉन्ग वे और ट्रिपल राइडिंग का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान कटने की संख्या है। सबसे कम चालान हाई स्पीड को लेकर काटा गया है।
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दी जाती है चालान कटने की जानकारी
बता दे की शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नो हेलमेट, रॉन्ग वे, ट्रिपल राइडिंग, रेड लाइट क्रासिंग और हाई स्पीड वाले नागरिकों के चालान काटे जा रहे हैं। वही नियमों का उल्लंघन करने वाले सड़कों पर नियम को तोड़ते ही हाई रिजोल्यूशन वाले कैमरे में कैद हो जाते है। चालान कटने की जानकारी वाहन मालिक को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लिंक से भेजा जाएगा। वही इस लिंक को खोलने पर नियमों को तोड़ते हुए तस्वीर के साथ जगह और समय भी शामिल की जाती है।
यंहा पर कट रहा चालान
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से एकीकृत किए गए कैमरे के द्वारा कमांड सेंटर में बैठे ट्रैफिक पुलिसकर्मी पूरे पटना की ट्रैफिक व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए हुए है। वही राजधानी पटना के विभिन्न जगहों- जेपी गोलंबर, डाकबंगला, बाकरगंज तिराहा, बुद्धा कॉलोनी, इनकम टैक्स, एक्जीबिशन रोड, भट्टाचार्य रोड, डीसी एंट्री, सभ्यता द्वार, LCT घाट, पीएचसी मखदुमपुर और अटलपथ गोलंबर एवं अन्य जगहों पर चालान काटे जा रहे हैं।

You may have missed