बिहार पंचायत चुनाव : चौथे चरण का शोर थमा, 20 अक्टूबर को 36 जिलों के 53 प्रखंडों में होगा मतदान, 75808 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

पटना। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण की सीटों पर प्रचार का शोर सोमवार की शाम थम गया। चौथे चरण में 36 जिलों के 53 प्रखंडों के 799 ग्राम पंचायतों में मतदान 20 अक्टूबर को होगा। 22 व 23 अक्टूबर को मतगणना होगी। इस चरण में 24,586 पदों के लिए कुल 75808 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।
36 जिलों के 53 प्रखंडों में होगा मतदान
चौथे चरण में 20 अक्टूबर को 799 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होंगे। इस चरण में 75808 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें 35,525 पुरुष और 40283 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 41120, ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 5835, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 5979, ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 17553, ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 4190 और जिला परिषद सदस्य पद के लिए 1131 उम्मीदवार हैं। वहीं इस चरण में 799 ग्राम पंचायतों के मुखिया और सरपंच के लिए चुनाव होंगे। 10888 वार्डों में ग्राम पंचायत सदस्य और ग्राम कचहरी के पंच का चुनाव होगा। जिला परिषद की 119 सीटों पर, जबकि पंचायत समिति की 1093 पदों पर चुनाव कराया जाएगा। मतदान के लिए चुनाव आयोग की तरफ से 7729 भवनों में 11318 बूथ बनायें गए हैं। मतदान के दौरान बूथ पर सुरक्षा के लिए होमगार्ड, बिहार पुलिस और बिहार सशस्त्र पुलिस के जवान तैनात होंगे।
चौथे चरण में कहां-कहां पड़ेंगे वोट
* पटना के दुल्हिन बाजार 14 पंचायत में और बिहटा प्रखंड के 23 पंचायत में।
* सिवान के गुठनी प्रखंड के 10 पंचायत में मैरवा के 8 पंचायत में।
* नौतन के 9 पंचायत में।
* बक्सर के ईटाढ़ी प्रखंड में 15 पंचायत।
* बक्सर जिले के तरारी प्रखंड के 19 पंचायत।
* कैमूर जिले के चांद प्रखंड के 12 पंचायत।
* रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड के 10 पंचायत।
* रोहतास के तिलौथू प्रखंड के 11 पंचायत।
* नालंदा जिले के इस्लामपुर प्रखंड के 20 पंचायतों, राजगीर प्रखंड के 8 पंचायतों।
* गया जिले के कोंच प्रखंड के 18 पंचायतों , गुरूआ प्रखंड के 16 पंचायतों में।
* नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के 19 पंचायतों में।
* औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के 23 पंचायत।
* जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड के 9 पंचायत।
* अरवल जिले के कलेर प्रखंड के 15 पंचायत।
* सारण जिले के मशरक प्रखंड के 15 पंचायतों, पानापुर प्रखंड के 11 पंचायतों में।
* गोपालगंज जिले के कटैया प्रखंड के 11 पंचायतों , पंचदेवरी प्रखंड के 9 पंचायतों में।
* वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड के 21 पंचायतों में, चेहराकला प्रखंड के 12 पंचायतों में।
* मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड के 26 पंचायतों में, बोचहां प्रखंड के 20 पंचायतों में।
* पूर्वी चंपारण के कैसरिया प्रखंड के 17 पंचायतों में, ढाका प्रखंड के 23 पंचायतों में।
* पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा- 1 प्रखंड के 24 पंचायतों में।
* सीतामढ़ी जिले के डुमरा प्रखंड के 20 पंचायतों में।
* दरभंगा जिले के मनीगाछी प्रखंड के 22 पंचायतों, तारडीह प्रखंड के 14 पंचायतों में। * मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड के 22 पंचायतों में, खजौली प्रखंड के 14 पंचायतों में।
* समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के 29 पंचायतों में।
* सुपौल जिले के राघोपुर प्रखंड के 16 पंचायतों में।
यहां भी होंगे चुनाव
वहीं सहरसा जिले के सतरकटैया प्रखंड के 14 पंचायतों में। मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर प्रखंड 12 पंचायतों में, शंकरपुर प्रखंड 9 पंचायतों में। किशनगंज जिले के किशनगंज प्रखंड 10 पंचायतों में। पूर्णिया जिले के धमदाहा प्रखंड के 20 पंचायतों में। कटिहार जिले के मनसाही प्रखंड के 7 पंचायतों, फलका प्रखंड के 13 पंचायतों, समेली प्रखंड के 8 पंचायतों में। अररिया जिले के नरपतगंज प्रखंड के 26 पंचायतों में। लखीसराय जिले के रामगढचौक प्रखंड के 8 पंचायतों में। बेगूसराय जिले के नावकोठी प्रखंड के 9 पंचायतों में , खोदावन्दपुर प्रखंड के 8 पंचायतों में। खगड़िया के परबत्ता संख्या 16 प्रखंड के 9 पंचायतों में, गोगरी संख्या 15 के 10 पंचायतों में। मुंगेर जिला के असरगंज प्रखंड के 7 पंचायतों में। जमूई जिले के जमूई प्रखंड के 12 पंचायतों में, गिद्धौर प्रखंड के 8 पंचायतों में। भागलपुर जिले के शाहकुंड प्रखंड के 19 पंचायतों में। बांका जिला के बांसी प्रखंड के 14 पंचायतों में।

About Post Author

You may have missed