पूर्वी चंपारण में अजीबोगरीब मामला : दुल्हे का काला चेहरा दुल्हन ने किया शादी से इंकार, वापस गई बारात

पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण में दुल्हन ने जयमाला के वक्त स्टेज में शादी से इंकार कर दिया। शादी की इंकार करने की बात सुनते ही दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। जब दुल्हन से शादी के लिए मना करने का कारण पूछा गया तो कारण जान सब हैरान हो गए। दुल्हन ने कहा कि वो काले रंग के लड़के से शादी नहीं करेगी। इसके बाद कई घंटे दुल्हन को माने की कोशिश की गयी, लेकिन वो तैयार नहीं हुई। जिसके बाद बारात को वापस लौटना पड़ा।

दूल्हे का चेहरा देख भड़क गई दुल्हन
जिले के हरसिद्धी थाने के गायघाट गांव में बारात जब युवती के घर पहुंची तो वधु पक्ष से पूरे सम्मान से बारात का स्वागत किया। जिसके बाद सभी रीति-रिवाज के बाद जयमाला के वक्त दोनों लोग स्टेज पर चढ़े तो दूल्हे को देख दुल्हन भड़क गई और स्टेज में हंगामा करते हुए शादी से इंकार कर दिया।
परिजनों के समझने पर भी नहीं छोड़ी जिद
दुल्हन के मना करने से वधु व वर पक्ष दोनों हैरान हो गए। दुल्हन को परिजनों ने समझाने की काफी कोशिश की। जिसके बाद भी दुल्हन शादी करने को तैयार नहीं हुई, उसने काले रंग के लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया।
वापस लौटी बारात
दुल्हन के न मानने और उसके तेवर देख बारात वापस लौट आई। वर पक्ष के लोगों ने लड़की के बिना ही वापस लौटने का फैसला किया और बारात बिना दुल्हन के ही विदा हो गई।