February 21, 2026

नवादा में बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर से भीषण हादसा; 15 घायल, पांच की हालत नाजुक

नवादा। बिहार के नवादा में सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार बस और छड़ से लदे ट्रेलर गाड़ी में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान बस में बैठे 15 लोग घायल हो गए जिसमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन फानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना धनधारी मोड़ के पास की है। तेज रफ्तार बस में छड़ लड़े ट्रेलर गाड़ी में भीषण टक्कर हो गई। बस धनबाद से पकरीबरावां जा रही थी। घायलों में कुछ लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे तो कुछ लोग बेहतर इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल चले गए। बता दें कि अरमान बस धनबाद से पकरीबरावां जा रही थी तभी धनधारी मोड़ के समीप टक्कर हो गई।

वही प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी और छड़ लदे ट्रक में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस का एक तरफ का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद सरकारी एंबुलेंस पर कई बार नंबर लगाया गया, लेकिन किसी भी प्रकार का कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद सभी घायल निजी वाहन से प्राइवेट अस्पताल में चले गए तो कुछ लोग सरकारी अस्पताल में भर्ती हुए हैं। एक परिवार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 15 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

You may have missed