February 15, 2026

तेज प्रताप के ससुर के मंच पर भीड़ बढ़ी,सभी गिर गएं,परसा से लड़ रहे हैं जदयू के टिकट पर

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान तरह-तरह के समाचार सामने आ रहे हैं।सारण के सोनपुर से मिली मिली जानकारी के अनुसार परसा के जदयू उम्मीदवार पूर्व मंत्री तथा तेजप्रताप यादव के श्वसुर चंद्रिका राय के मंच में इतने लोग चढ़ गए थे कि मंच ही टूट गया।जिस से गिरने के बाद चंद्रिका राय समेत कई अन्य नेता-कार्यकर्ता आंशिक रूप से चोटिल हो गए।ज्ञात हो कि चंद्रिका राय इस बार जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।वह पहले भी विधायक तथा मंत्री रह चुके हैं।चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय की शादी राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव से हुई थी।मगर दुर्भाग्यवश मामला तलाक तक जा पहुंचा है।चर्चा तो यह भी थी की ऐश्वर्या राय को जदयू तेज प्रताप यादव के खिलाफ महुआ से उतारना चाह रही थी।मगर शायद ऐश्वर्या राय ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव भी महुआ विधानसभा से नहीं लड़कर इस बार समस्तीपुर जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी वैतरणी पार करने के लिए निकल चुके हैं। सोनपुर में जदयू नेता और तेज प्रताप यादव के ससुर चंद्रिक राय के चुनावी सभा में उस वक्त बवाल मच गया।जब माला पहनाने के दौरान ज्यादा भीड़ हो जाने के कारण मंच ही टूट कर गिर गया।इस दौरान चंद्रिका राय भी मंच के साथ नीचे गिर गए। हालांकि इस हादसे में किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई है।बताया जा रहा है चंद्रिका राय ने गुरूवार को परसा विधानसभा से नामांकन दाखिल किया और सोनपुर में ही एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे।इस दौरान उनके साथ बीजेपी नेता राजीप प्रताप रुडी और एनडीए के कई नेता के साथ ही साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।चुनावी सभा के दौरान जैसे ही चंद्रिका राय बोलने के लिए खड़ा हुए कई लोग उन्हें माला पहनाने के लिए मंच पर चढ़ गए।माला पहनाने की होड़ में एक साथ मंच पर इतने लोग चढ़ गए कि वह भरभरा कर गिर गया और मंच पर मौजूद चंद्रिका राय समेत कई नेता जमीन पर आ गए।जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने सभी को उठाया।

You may have missed