जगदानंद सिंह के बाद भाई वीरेंद्र ने कहा कि सीएम बनेंगे तेजस्वी यादव, 2025 तक नहीं होगा इंतजार

पटना। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के तेजस्वी यादव को 2023 में सीएम बनाने वाली बयान को लेकर उठे विवाद के बाद अब राजद के मुख्य प्रवक्ता मनेर के विधायक भाई वीरेन्द्र ने भी साफ-साफ कह दिया है। कि तेजस्वी यादव के ताजपोशी के लिए पार्टी 2025 तक का इंतजार नहीं करेगी। इसके लिए सही समय देखा जा रहा है। वही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल्द ही तेजस्वी यादव को सीएम की बागडोर सौंप देंगे। वही उन्होंने यहां तक कहा कि महागठबंधन के सभी दलों में इस बात को लेकर सहमति बन गई है। वही उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री पद पर आसीन होना एकदम से तय है।

वही उन्होंने कहा कि सत्ता में होने वाले परिवर्तन के लिए सही समय का इंतजार किया जा रहा है। राजद के मुख्य प्रवक्ता तथा मनेर के विधायक भाई वीरेंद्र एक निजी न्यूज़ चैनल के साथ बातचीत के क्रम में इन सब बातों को रखा। भाई बिरेंद्र के इस बयान के बाद सत्ता के गलियारों में बवाल होना तय है। कल ही राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा था। कि यह सीएम नीतीश कुमार अब जल्द दिल्ली का कमान संभालेंगे तथा बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी तेजस्वी यादव को सौंप देंगे। वही इस बयान के बाद JDU की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई थी। जदयू की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। अभी राजद के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर बवाल कायम था। इसी बीच मुख्य प्रवक्ता भाई बीरेन्द्र के बवाल ने आग में घी डालने वाला काम किया है। हालांकि इसकी शुरुआत राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने की थी। वही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आश्रम खोलने की सलाह दी थी। साथ ही तेजस्वी यादव को सीएम बनाने की अपील की थी।

You may have missed