December 4, 2025

PATNA : इडी की रेड को लेकर तेजस्वी का BJP पर तंज, कहा- पूर्णिया में हुए रैली की भीड़ देखकर भाजपा पगला गई है

पटना। दिल्ली से राजधानी पटना पहुँचते ही डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने ED की रेड को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वही उन्होंने कहा है कि ED की रेड में 600 करोड़ की बात सामने आ रही है। अमित शाह की क्रोनोलॉजी समझने की जरूरत है। सरकार बन रही थी उस दिन भी छापेमारी हो रही थी। छापेमारी में क्या कुछ मिला वह बताएं। 2017 में 8 हजार करोड़ बेनामी संपत्ति की बात हुई थी। 6 साल हो गया उन संपतियो का क्या हुआ? वही इस दौरान तेजस्वी ने कहा कि CBI के डायरेक्टर जो भी हो चाहे वह अमित शाह हो उन लोगों को अपना स्विफ्ट बदलना चाहिए। एक ही बात करते हैं। वही उन्होंने कहा कि तेजस्वी के यहां ठेंगा मिला केंद्रीय जांच एजेंसी को। उन्होंने कहा की छापेमारी में जो बरामद हुआ उसका डिटेल सार्वजनिक करें नहीं तो मैं बताऊंगा। मेरी कई बहना राजनीति में रहे हैं उनके यहां भी छापेमारी हुई। राजनीतिक दुर्भावना से ग्रसित होकर यह छापेमारी की गई है। इनके डराने और झुकाने से हम झुकने वाले नहीं है। फर्जी मुकदमों से मैं डरने वाला नहीं हूं मेरे पास जिगर है। उनसे लड़ने का मेरे पास जमीन है राजनीति करने की। तेजस्वी ने कहा कि मेरी बहन के सिंगार के गहनों का फोटो जो दे रही है वह मेरे बहनों के परिवार के सदस्य पहनते थे। किस घर में महिलाएं सोना की गहने नहीं पहनती है। मेरी जिन बहनों के घर पर छापेमारी हुई वह अच्छे घर में ब्याही गई है। वही उन्होंने कहा कि मेरी कई बहनों की शादी 2012 के बाद हुई जब लालू यादव रेल मंत्री नहीं थे। CBI व ED की रेड जो कोई मात्र आधे घंटे चली पूरे दिन भर या बैठे रहे। वही CBI को हमारे घर पर बैठने को कहा गया था, ताकि न्यूज़ चलता रहे उनके घर घंटों रेड चल रही है। देश में सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी हम ही है इसलिए सभी केंद्रीय जांच एजेंसियां हमारे घर पर रेड कर रही हैं। पूर्णिया में हमने जो रैली किया उस भीड़ को देखकर BJP पगला गई है।

You may have missed