राजद कार्यालय में 33 पौंड का केक काटकर मनाया गया तेजस्वी यादव का जन्मदिन, कई बड़े नेताओं समेत कार्यकर्ता रहे मौजूद

पटना। बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय के प्रांगण में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 33वां जन्मदिवस धूमधाम से समारोहपूर्वक बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी की ओर से 33 पौंड का केक उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा नेताओं की उपस्थिति में काटा गया। सभी ने तालियों के साथ इन्हें हैप्पी बर्थडे कहकर स्वागत किया। और सभी ने बुके और माला देकर स्वागत भी किया। रंग-बिरंगे बैलून तथा फुलों की सजावट से पूरा राज्य कार्यालय गुंजायमान रहा। अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार की जनता और नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के आर्शीवाद और स्नेह तथा भरपूर समर्थन से आज मैं यहां तक पंहुचा हु। इसके लिए बिहार की जनता, पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के द्वारा जो मुझे जन्मदिन का बधाई दिया जा रहा है। इसके लिए मैं सभी का आभार प्रकट करता हु। इसी तरह से बिहार को आगे बढ़ाने और विकास के संकल्पों में साथ और सहयोग देते रहे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, वृषिण पटेल, डॉ तनवीर हसन, विधान पार्षद डॉ सुनील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री विजय प्रकाश, विधायक रणविजय साहू, विजय सम्राट, ऋषि यादव, राजवंशी महतो, मुकेश रौशन, समता देवी, प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, ऋषि मिश्रा, एजाज अहमद, चितरंजन गगन, अनवर आलम, प्रदेश संगठन महासचिव राजेश यादव, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, बल्ली यादव, आजाद गांधी, ई. अशोक यादव, निराला यादव, संजय यादव, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, भाई अरूण कुमार, नन्दू यादव, विनोद यादव, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, सारिका पासवान, देवकिशुन ठाकुर, प्रमोद कुमार राम, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष अनिल कुमार साधु, कुमर राय, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, डॉ विनोद कुमार, डॉ सुधीर कुमार, उमेश पंडित, प्रमोद कुमार सिन्हा, अरूण कुमार यादव, जेम्स कुमार यादव, शिवेन्द्र कुमार तांती, खालिद नसरूदीन, तौकीर आलम, कृष्णा ठाकुर, बमबम राय, पृथ्वीराज चैहान, चन्देश्वर प्रसाद सिंह सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Post Author

You may have missed