विपक्षी बैठक के बाद दिल्ली रवाना हुए तेजस्वी यादव, बोले- अगला चुनाव नेता का नहीं बल्कि जनता का होगा

- उपमुख्यमंत्री बोले, पटना में बैठक के बाद विपक्ष पूरी तरह से एकजुट, केजरीवाल भी कहीं नाराज नहीं
पटना। विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के बाद तेजस्वी यादव अब दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि- बिहार की धरती ज्ञान की धरती है। बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है। बिहार की धरती पर बड़े बड़े लोगों ने बड़े बड़े आंदोलन किए हैं। इसके आलावा केजरीवाल की नराजगी पर उन्होंने कहा कि, कहीं कोई नाराजगी नहीं है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को किसी कार्य को लेकर विदेश दौरा करना है। इस लिहाजा वो दिल्ली रवाना हुए हैं। इस बीच तेजस्वी यादव से बीते कल हुए विपक्षी एकता की मीटिंग को लेकर सवाल किया गया तो इन्होंने कहा कि – कल ऐतिहासिक बैठक हुई है। बिहार की धरती ज्ञान की धरती है, यह धरती लोकतंत्र की जननी है और यहां से शुरू हुए बड़े-बड़े आंदोलन के जरिए बहुत बड़े परिवर्तन हुआ हो। यहां से ही इमरजेंसी के खिलाफ जेपी ने जो मूवमेंट किया था उससे बड़ा असर हुआ था। इसके आलावा उन्होंने कहा कि पटना में इतनी बड़ी बैठक हुई। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक विपक्ष के सभी बड़े नेता एकमत हो करके भाजपा के खिलाफ आने की बात कही है। यहां कोई भी अपने हित की बात नहीं कर रहा है बल्कि जनता की मांग पर हमलोग एकजुट हुए हैं। अब देश की जनता मोदी जी पर बात नहीं करना चाहती है। लेकिन इस बार का लोकसभा का चुनाव नेता नहीं जनता का चुनाव है। यह कोई विशेष व्यक्ति का चुनाव नहीं है। इस बार देशवासी के मुद्दे पर चुनाव होगा। इसके आलावा जब तेजस्वी से यह सवाल किया गया कि, विपक्षी बैठक के बाद ही अरविंद केजरीवाल नाराज नजर आ रहे हैं, इनको कैसे मनाया जाएगा। इसके जवाब में तेजस्वी ने कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है। सारी बातें हो चुकी है। किसी को कुछ कहना नहीं है। बहुत ही अच्छा मीटिंग हुई है। इसकी अगली बैठक शामिल में होगी। उसके बाद कैसे क्या रणनीति बनेगी उस पर प्रोग्राम बनेगा।
