BIHAR : तेजप्रताप ने विभा देवी को बनाया हसनपुर विधानसभा क्षेत्र का विधायक, जानिए पूरा मामला
पटना। तेजप्रताप यादव समस्तीपुर के हसनपुर से विधायक हैं। अपने क्षेत्र की जनता का काम और उनकी सेवा करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जो इनके एवज में क्षेत्र की जनता की सेवा और विकास का काम देखेंगी। तेजप्रताप यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के अपने विधायक प्रतिनिधि के रूप में विभा देवी को नियुक्त किया है। वह राजद पार्टी की नेत्री है। साथ ही वह समस्तीपुर के बिथान की रहने वाली है। विभा देवी राजद नेता अशोक यादव की पत्नी है। इसकी जानकारी तेजप्रताप यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है।

उन्होंने ट्वीट किया है की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के बिथान की रहने वाली राजद नेत्री श्रीमती विभा देवी जी को अपने विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त करता हूँ। आशा करता हूँ कि विधायक प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त श्रीमती विभा देवी जी जनता के प्रति अपनी कर्त्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा से करेंगी।

