मुजफ्फरपुर : दामूचक की किशोरी राजस्थान में थी कैद, एक साल बाद घर लौटने पर सुनाई आपबीती

मुजफ्फरपुर : काजीमोहम्मदपुर थाना के दामूचक इलाके से लापता किशोरी राजस्थान में कैद थी। इस दौरान उससे घरेलू काम कराया जाता था और उसे पीटा जाता था।

करीब एक साल बाद किशोरी शुक्रवार को घर लौट आई। परिजनों से मिलने के बाद वह रोने लगी। किशोरी की आपबीती सुन आसपास के लोगों के होश उड़ गए।

उसने बताया कि एक साल पहले इलाज को लेकर अपनी मां के साथ जूरन छपरा गई थी। वहां से भटककर इमलीचट्टी चली गई। इस दौरान एक व्यक्ति ने झांसे में ले लिया और उसे राजस्थान ले जाया गया। इसके बाद वहां आरोपित ने उसे घर में कैद कर लिया। उससे घर का काम करवाया जाता था। इन्कार करने पर मारपीट की जाती थी।

इस बीच एक दिन वह किसी तरह भागकर पड़ोसी के घर चली गई। आपबीती सुनाने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे राजस्थान के बाल गृह में रखवा दिया।

दामूचक का पता बताने के बाद बाल गृह के अधिकारियों ने जिले के अधिकारियों से संपर्क किया। तब स्थानीय वार्ड पार्षद अजय ओझा के सहयोग से किशोरी को उसके परिजनों के हवाले किया गया।

About Post Author

You may have missed