September 28, 2026

कटिहार में प्रशांत किशोर ने CM नीतीश पर साधा निशाना : बोले- नीतीश कुमार 10 लाख नौकरी दे देते हैं, तो हम जन सुराज यात्रा स्थगित कर देंगे

कटिहार। जन सुराज यात्रा के तहत प्रशांत किशोर आज कटिहार के नगर भवन में एक समारोह के माध्यम से लोगों से मिल रहे हैं। वही इस दौरान उन्होंने अपने पूरे संबोधन के दौरान नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन मिला है। वही इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ मालूम नहीं है। किनको किसका समर्थन मिल रहा है और किन का विरोध है। वही उन्होंने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि अगर नीतीश कुमार 10 लाख नौकरी दे देते हैं न सिर्फ अपने जन सुराज यात्रा को स्थगित कर देंगे बल्कि नीतीश कुमार के नाम के झंडा उठाकर राजनीति करेंगे। वही हाल के दिनों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रशांत किशोर पर दिए गए बयान कि प्रशांत किशोर को राजनीति के एबीसी मालूम नहीं है के सवाल पर प्रशांत किशोर ने कहा कि जब मुख्यमंत्री को इतने सालों से जिम्मेदार पद में रहते हुए उनको राजनीति की ए टू जेड तक मालूम है। तो बिहार के ऐसा हालात क्यों। वहीबता दे कि जन सुराज यात्रा के तहत आज प्रशांत किशोर कटिहार के नगर भवन में कटिहार के लोगों से मिलते हुए वर्तमान राजनीति पर अपनी बातें रखा।

You may have missed