मुजफ्फरपुर में आर्मी जवान की पत्नी का संदिग्ध स्थिति में मौत, मायके वाले ने पति सहित सौतेले बेटों पर लगाया हत्या का आरोप

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। वह बार-बार बेहोश हो रही थी। वही उसे मोहल्ले के लोगों ने जुरन छपरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही यह पूरा मामला अहियापुर थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम रोड नंबर 1 की है। वही इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों का आरोप है की उसके पति सुधीर सिंह के इशारों पर अनु कुमारी को सौतेले बेटों ने जहर खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। वही इस घटना की जानकरी मायके वालों ने मामले की जानकारी अहियापुर थाने की पुलिस को दिया। वही इस मामले में ब्रह्मपुरा पुलिस का कहना है की फर्द बयान दर्ज किया गया है। मृतका की मां ने जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बयान अहियापुर थाने भेजा जाएगा। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। छानबीन की जा रही है।

वही मृतका की मां रीता देवी ने बताया की दामाद सुधीर सिंह आर्मी से रिटायर्ड है। फिलहाल शिवहर में डायल 112 में कार्यरत हैं। दामाद की पहली पत्नी की मौत हो गई है। उसे भी जहर देकर मार दिया था। उसके परिजनों को चुप करा दिया गया था। वही 5 साल पहले अनु से दूसरी शादी हुई थी। इसमें 3 लाख के गहने व फर्नीचर का सामान दिया गया था। फिर भी बेटी को प्रताड़ित करता था। घर से पैसे मांगकर लाने को कहता था। बता दे की पहली पत्नी से उसे 2 बेटे हैं। दोनों नाबालिग है। सभी मिलकर उसे प्रताड़ित करते थे। रात में दोनों बेटों ने अनु को मीट बनाकर खिलाया था। फिर, वह स्नान करने चली गई। कुछ देर बाद मोहल्ले के लोगों ने कॉल कर कहा की अनु बेहोश हो रही है। उसे अस्पताल लेकर जा रहे हैं। रीता देवी ने कहा कि आरोपी पिता सुधीर सिंह के इशारे पर दोनों सौतेले बेटों ने अनु के खाने में जहर मिला दिया था।

About Post Author

You may have missed