रोहतास में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन, जिला प्रशासन ने 9 महिलाओं को किया सम्मानित

रोहतास। जिला प्रशासन के तत्वाधान में सोमवार रात न्यू स्टेडियम के मल्टी परपस हाल में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में अपने दम पर पर पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। बता दे की DDC द्वारा इन सभी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिंह प्रदान किया गया। बेहतर पठन-पाठन एवं नवाचार के लिए 2 शिक्षिकाओं नंदनी कुमारी, प्रियंका कुमारी को सम्मानित किया गया। वही कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 2 शिक्षिकाओं श्यामला कुमारी एवं समीना अंजुम को सम्मानित किया गया। सेविका मंजू सिंह एवं स्वयं सहायता समूह के सरिता देवी को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जूनिस नेशनल एथलेटिक्स में पदक विजेता एथलीट तान्या मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। जूनियर बास्केट बॉल खिलाड़ी ज्योति वर्मा एवं सेपेकेटरा खेल में गोल्ड मेडल विजेता नव्या सिंहा को भी सम्मानित किया गया। वही इस मौके पर सांसकृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें वायरल गर्ल सलोनी ने दहेज की कुप्रथा पर प्रहार करते हुए गीत प्रस्तुत किया कि बेटी नईहर में पराया, काहे ससुरो मे पराया। दुर्गा वंदना मनीषा द्वारा प्रस्तुत किया गया। नारी शक्ति पर समूह पेश किया गया, जबकि भ्रूण हत्या पर नाट्य नृत्य की प्रस्तुति की गई। एकल नृत्य सोनाली एवं महिमा द्वारा प्रस्तुत किया गया। एकल गीत की प्रस्तुति मनोरमा कुमार, साक्षी कुमारी द्वारा की गई। वही इस मौके पर SDM सासाराम, नगर निगम आयुक्त एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

About Post Author

You may have missed