September 16, 2025

मुजफ्फरपुर के आइटीआइ कॉलेज परिसर में मिला महिला का शव, गला दबाकर हत्या की आशंका

मुजफ्फरपुर । जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के गन्नीपुर स्थित आइटीआइ कॉलेज परिसर में शुक्रवार की सुबह महिला का शव बरामद किया गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। शव देखने के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ी। लोग आशंका जता रहे हैं कि महिला की गला दबाकर हत्या कर शव फेंक को दिया गया है।

दूसरी ओर कुछ लोग इसे आत्महत्या की घटना बता रहे हैं। सूचना मिलने के बाद काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच व स्थानीय लोगों से पूछताछ के तहत पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के केदारनाथ रोड साहू पोखर इलाके की प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। महिला के पति ब्रजेश कुमार हैं। ब्रजेश दवा का व्यवसाय करते हैं। महिला के शरीर पर लाल रंग का सूट व क्रिम रंग का सलवार सूट मौजूद है।

पुलिस का कहना है कि हत्या या आत्महत्या है। यह अभी नहीं कहा जा सकता। इसलिए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इधर, घटना की जानकारी पर मृत महिला की ननद मौके पर पहुंची। बताया कि दो दिन पहले गन्नीपुर स्थित मायके में प्रियंका आई थी।

शनिवार सुबह करीब पांच बजे घर से टहलने के लिए निकली। तीन घंटे बाद भी नहीं लोटी तो मायके वाले डर गए। मायके वालों ने महिला के पति ब्रजेश के मोबाइल पर कॉल कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद वे लोग उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि एक महिला का शव आइटीआइ कॉलेज परिसर में मिला है।

जब वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो पहचान की। महिला के हाथ पर कलम से लिखा था कि मैं मौत के लिए खुद जिम्मेवार हूं। आगे लिखा था कि मेरे बैग में एक डायरी है। उसे देख लीजिएगा। पुलिस की मानें तो महिला के हाथ पर लिखावट किसकी है। यह तो जांच का विषय है।

इधर, मामले में कॉलेज के गार्ड को पुलिस ने संदेह के तहत पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। महिला के परिजन ने गार्ड पर हत्या की आशंका जताई है। महिला के शरीर पर मौजूद गहने भी गायब हैं। उधर, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है।

You may have missed