2 फरवरी को महिला कांग्रेस की पदयात्रा, सुष्मिता देव भी होंगी शामिल

पटना। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव 2 फरवरी को पटना पहुंच रही हैं। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बताया कि कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 फरवरी को सदाकत आश्रम में महिला कांग्रेस की पदयात्रा चलकर कारगिल चौक तक जायेगी। प्रदेश महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक में अमिता भूषण ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 3 फरवरी को होने वाली रैली की पूर्व संध्या पर 2 फरवरी को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुष्मिता देव के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की रैली सदाकत आश्रम से कारगिल चौक तक जायेगी। श्रीमति भूषण ने कहा कि महिला अधिकार यात्रा रथ, जो 12 जनवरी से ही बिहार के सभी जिलों का दौरा कर पटना पहुंचेगी, वहीं यात्रा रथ सदाकत आश्रम से चलकर करगिल चौक पर समाप्त होगी। अमिता भूषण ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के उस घोषणा का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर महिला आरक्षण बिल को प्राथमिकता के आधार पर पारित किया जायेगा।

About Post Author

You may have missed