छपरा में इंजीनियर के 3 ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला

छपरा। समस्तीपुर के असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट सप्लाई अफसर नवीन कुमार के खिलाफ करोड़ों की संपत्ति मिलने के बाद अब बिहार का एक और भ्रष्टाचारी विजिलेंस के हत्थे चढ़ा है। छपरा जिला परिषद के जूनियर इंजीनियर शंभूनाथ सिंह के ठिकानों पर निगरानी विभाग की छापेमारी हुई है। आय से अधिक संपत्ति मामले में निगरानी विभाग ने इंजीनियर शंभुनाथ सिंह के तीन ठिकानों पर छापेमारी की है। शंभूनाथ सिंह के छपरा स्थित सरकारी आवास, कार्यालय के साथ-साथ पटना आवास और पैतृक आवास पर निगरानी का कार्रवाई जारी है। जूनियर इंजीनियर शंभूनाथ सिंह के ठिकानों पर छापेमारी में निगरानी विभाग को खजाना हाथ लगा है। इस छापेमारी में विजिलेंस की टीम को 40 से अधिक जमीन और फ्लैट के कागजात मिले हैं। वहीं इंजीनियर के ठिकानों ने निवेश के सबूत, लॉकर और बैंक अकाउंट भी मिले हैं। जूनियर इंजीनियर पर आय से 2 करोड़ अधिक संपत्ति का मामला दर्ज हुआ है।

निगरानी डीएसपी सुरेन्द्र कुमार मौवार ने बताया कि आरोपी इंजीनियर के खिलाफ निगरानी थाने में केस दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ दो करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का आरोप है। उसकी छानबीन की जा रही है। बतातें चलें कि यह भी बताया जा रही है कि इंजीनियर शंभूनाथ सिंह हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। इंजीनियर को एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके पूर्व शुक्रवार को समस्तीपुर के असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट सप्लाई अफसर नवीन कुमार के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने छापा मारा था। आय से अधिक संपत्ति के मामले में 12 घंटे हुई विजिलेंस की छापेमारी में 20 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ था।

About Post Author

You may have missed