February 18, 2026

आनंद मोहन की बेटी सुरभि की शादी आज; सीएम और डिप्टी सीएम समेत कई वीवीआईपी लोगों को न्योता, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

पटना। पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की बुधवार को शादी है। बारात मुंगेर से आएगी। इसके लिए 17 एकड़ में विश्वनाथ फार्म्स को सजाया गया है। शादी में आने वाले मेहमानों को वेज-नॉनवेज परोसा जाएगा। शादी में तीन लाख रसगुल्ले भी बनाए गए हैं। वहीं, 25 क्विंटल मटन और मछली बनाई जा रही है। मेहमानों को अलग-अलग करीब एक दर्जन से ज्यादा डिश परोसी जाएगी। सुरभि की शादी मुंगेर निवासी राजहंस के साथ हो रही है। राजहंस रेलवे में आईआरटीएस अफसर हैं। अभी धनबाद में एआरएम पोस्ट पर काम कर रहे हैं। बता दे की 13 फरवरी को सुरभि आनंद की हल्दी और संगीत की रस्म को पूरा किया गया। इसके बाद 14 फरवरी की शाम मेहंदी की रस्म को पूरा किया गया। दोनों ही दिन शादी की रस्मों के दौरान सुरभि रजवाड़े लुक में नजर आईं। शादी की सभी रस्में आनंद मोहन के निजी आवास में होगी। वहीं, सुरभि की शादी पटना के चकबरिया स्थित विश्वनाथ फॉर्म में होने वाली है। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी सहित बिहार के कई नेता आने वाले हैं। इसके अलावा केंद्र सरकार के भी कई नेताओं को इस शादी का आमंत्रण भेजा गया है।

वही बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी परिवार के लिए किसी शक्ति प्रदर्शन से कम नहीं होगी। इसलिए शहर के सबसे बड़े वेन्यू को लाडली बेटी की शादी के लिए चुना गया है। शादी में 8 से 10 हजार गेस्ट शामिल होने वाले हैं। आम से खास सभी को आमंत्रण भेजा जा रहा है। 15 फरवरी को हाेने वाली इस शादी में बिहार के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित बिहार सरकार के सभी बड़े नेताओं को आमंत्रण भेजा गया है। केंद्र और बीजेपी के भी कई नेता इसमें शामिल होने वाले हैं। आनंद मोहन की लाडली बेटी सुरभि आनंद की शादी राजहंस सिंह से हो रही है। इस शादी को बड़ी धूमधाम से करने की तैयारी चल रही है। इसमें कई बड़े राजनेता और हस्तियां शामिल होंगी। इसीलिए शादी के दिन पूरे इलाके को छावनी में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए आसपास के थानों को पहले ही अलर्ट भेज दिया गया है। विश्वनाथ फार्म्स की तरफ से 15 से 20 प्राइवेट बाउंसर को उस दिन के लिए रखा जाएगा।

You may have missed