December 7, 2025

मधेपुरा के आलमनगर प्रखण्ड में आपस में भिड़े 2 प्रत्याशियों के समर्थक, हुई गोलीबारी, 2 की मौत

मधेपुरा, बिहार। मधेपुरा जिले के आलमनगर प्रखण्ड क्षेत्र में चुनाव के पूर्व की रात्रि में दो मुखिया प्रत्यशियों व समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस हिंसक झड़प में 2 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि एक व्यक्ति घायल है। यह घटना रात तकरीबन 11 बजे आलमनगर थाना क्षेत्र के रतवारा ओपी क्षेत्र के बड़गांव पंचायत में हुई हुई। बताया जा रहा है कि पंचायत के मुखिया प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह व रणविजय सिंह की चुनावी रंजिश में भिड़ंत हो गयी। देखते ही देखते दोनो तरफ से अंधाधुन गोली व तीर चलने लगी। जिसमे गोली लगने से वार्ड सदस्य के प्रत्याशी बिरजू पटेल एवं नथुनी शर्मा की मौत हो गयी। जबकि छोटू मुखिया घायल है।

बिरजू पटेल की मौत जहां घटनास्थल पर ही हो गयी, वहीं नथुनी शर्मा की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हुई। घायल छोटू मुखिया को पांव में गोली लगी है। पंचायत में आज ही चुनाव हो रहा है। हालांकि जिस गांव में यह घटना हुई वहां ग्रामीणों ने चुनाव को बाधित कर दिया है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चुनाव को लेकर विवाद था। इसी बीच शनिवार की रात हमला कर दिया। जिसमें बिरजू मंडल की मौत हो गई। पुलिस गांव में कैंप कर रही है। हालांकि गांव में तनाव का माहौल है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं।

You may have missed