September 15, 2026

सुपौल में व्यवसाय कि पत्नी की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या,अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज,जांच आरंभ

सुपौल।लॉकडाउन के बावजूद बिहार में अपराधिक घटनाओं में बदस्तूर वृद्धि हो रही है।अपराधी नित्य दिन प्रदेश के विभिन्न जिलों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।सुपौल में अपराधियों ने घर में घुसकर एक कारोबारी की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में मेला रोड स्थित किराना व्यवसायी सुरेश चौधरी की 35 वर्षीय पत्नी की अपराधियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।इस संबंध में मृतका के पति सुरेश चौधरी ने बताया कि बुधवार की सुबह जब वह नित्य कर्म के लिए अपने कमरे से बाहर गए थे।तभी गोली चलने की आवाज आई, बाहर निकला तो देखा कि मेरी पत्नी खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ी हुई है।इस दौरान घर का दरवाजा खुला हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची।पुलिस ने जख्मी महिला को त्रिवेणीगंज अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाने के क्रम में महिला की मौत हो गई।इस संबंध में स्थानीय पुलिस ने बताया कि महिला के सिर में गोली लगने से मौत हुई है।इस मामले में अज्ञात अपराधियों खिलाफ एफ आई आर दर्ज किया गया है।मामले की तफ्तीश आरंभ कर दी गई है।शीघ्र ही इस मामले का खुलासा हो जाएगा।

You may have missed