September 20, 2026

गया में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने तीन मासूम बच्चों के साथ की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

गया। बिहार के गया जिलें में एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ जान दे दी है। घरेलू कहल से परेशान होकर महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ खुदकुशी की है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना मैगरा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान मैगरा थाना के पनछंद गांव निवासी संतन मांझी की बहू मालती देवी और उसके तीन मासूम बच्चों के तौर पर की गई है। आशंका जताई का रही है कि मालती देवी ने घरेली कलह से परेशान होकर अपने तीन बच्चों के साथ जान दी है हालांकि घटना के स्पष्ट कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर इमामगंज डीएसपी मनोज राम समेत पुलिस टीम पहुंची है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी नहीं दी है कि मां और उसके तीन बच्चों की मौत कैसे हुई है।उधर, घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मच गया है और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You may have missed