December 7, 2025

सुधाकर सिंह कॉन्ट्रोवर्सी पर सीएम नीतीश की प्रतिक्रिया, बोले- हम उनसे पूरा मामला जानना चाहते थे लेकिन वह चल दिए

पटना। महागठबंधन सरकार में इन दिनों कृषि मंत्री सुधाकर सिंह को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। अंदरूनी सूत्रों की माने तो कृषि मंत्री के मामले को लेकर महा गठबंधन सरकार में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी बीते दिन इस मामले पर सीएम नीतीश का बयान सामने आया है। बता दें कि पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने यह कहा कि हम तो कैबिनेट में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह से कृषि विभाग के बारे में कही गई बातों व इसकी वजहों को जानना चाहते थे। लेकिन वे चल दिए। सबने उनको समझाया। नहीं बताए। और अगर कोई बाहर बोल रहा है, तो वही लोग बताएंगे। हम बहुत ध्यान नहीं देते हैं। हमने तो उनको बातों को बताने का मौका दिया था। इसके आगे सीएम नीतीश ने कहा की उनका मीडिया में स्टेटमेंट आया था। मैंने पूछा कि हुआ क्या है। अफसरों को कहा कि इसको देख लीजिए। वे मंत्री हैं। उनके दिमाग में अपने विभाग के बारे में ऐसी बातें हैं, तो डिपार्टमेंट के बारे में पूरी जानकारी ले लीजिए। हम खुद उनसे इस बारे में जानना चाह रहे थे। लेकिन वे कुछ बोलने के बजाए चल दिए। वही इस बारे में कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कहा कि मैं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के कहने पर मंत्री बना हूं। यही हमारे नेता हैं। मैं खूंटा ठोक कर कृषि विभाग को चलाऊंगा। उन्होंने कहा की सरकार की मार से कोई नहीं बचा। मो. शहाबुद्दीन जेल में ही मर गए। जार्ज फर्नांडिस, दिग्विजय सिंह, आनंद मोहन ने भी परेशानी झेली। मैंने भी झेला है।

You may have missed