प्रदेश में अचानक तेजी से बढ़ा ठंड, पटना में दर्ज हुआ महीने का सबसे कम तापमान

पटना। बिहार में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार गिरने लगा है। उत्तर पछुआ हवा की मजबूत स्थिति के कारण पटना सहित राज्‍य के सभी शहरों के तापमान में क्रमिक गिरावट हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार इन 15 दिनों के दौरान मंगलवार को पटना में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। वही न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस के साथ पहुंचने के बाद पटना में ठंड बढ़ी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो नवंबर को पटना का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नवंबर महीने के 15 दिनों के दौरान मंगलवा को पारे में गिरावट होने से ठंड में भी वृद्धि हुई है। जानकारी के अनुसार, दिसंबर तक न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे भी नीचे आ सकता है। ठंड का असली असर तब दिखेगा, जब अधिकतम तापमान में भी गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास तक बने रहने के कारण दिन में लोगों को खुशनुमा मौसम का अहसास हो रहा है।

About Post Author

You may have missed